पंचायत उप चुनाव में प्रमुख पद के दावेदार मैदान में
एजाज राइन संवाददाता एसएम न्युज24टाइम्स रामनगर बाराबंकी
रामनगर बाराबंकी। विकास खण्ड रामनगर की क्षेत्र पंचायत बुढ़वल सीट पर जीते प्रत्याशी के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहा है उपचुनाव ब्लाक प्रमुखी के ताज के लिए पूर्व प्रमुख समेत धुरंधर लड़ रहे है चुनाव ब्लाक प्रमुख बनने का सपना संजोये दिग्गजो को क्षेत्र पंचायत के चुनाव मे मत दाताओ ने करारी शिकस्त देकर उनके सपनो को चकना चूर कर दिया। कोरोना के काल मे समाजसेवी संदीप सिह के चले जाने के बाद उक्त सीट से बीडीसी बनने का प्रयास हो रहा है।ज्ञात हो कि विकास खंड रामनगर मे प्रमुख पद के लिये कुछ दिग्गज दावेदारो का ब्लाक प्रमुख पद के लिये खेल अब खत्म हो चुका है।मत दाताओ ने उनमे से कई दावेदारो को नकार दिया जिससे उन्हे पहले चरण मे ही शर्मनाक हार का सामना करना पड गया।प्रमुख पद के प्रबल दावेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिह को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये समपन्न हुये चुनाव मे किशुनपुर से शिकस्त मिली।पूर्व प्रधान छेदी सिह के सुपुत्र श्री ओम सिह ने पूर्व प्रमुख को हराकर अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया।इसी प्रकार जिले के वरिष्ठ पत्रकार ग्राम ददौरा के निवासी के पी तिवारी की धर्म पत्नी कल्पना तिवारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये ग्राम ज्वलुहामऊ से चुनाव लडा था मगर जनता ने उन्हे हार दे दी। क्षेत्रीय विधायक के खासमखास प्रमुख पद के दावेदार प्रवेश शुक्ला उर्फ नानमून ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये भरसवा से चुनाव लडा था जहा से वह हार गये हांलाकि उनके समर्थन से जिला पंचायत सदस्य के पद पर उनके प्रत्याशी को अच्छी जीत हासिल हुई। बुढवल निवासी समाजसेवी संदीप कुमार सिह ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव मे जीत दर्ज की लेकिन चुनाव के दौरान ही वह वैश्विक महामारी का शिकार हो गये।जिनकी क्षेत्र मे पहचान भी सबसे अलग मानी जा रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतदान मे विजय श्री हासिल करने वाले क्षेत्र के गणमान्य ब्लाक प्रमुख की कुर्सी की ओर आशा भरी नजरो से जो लोग निहार रहे है। क्षेत्र मे अच्छी पहचान रखने बनाये रखने के साथ निर्विरोध बीडीसी बनने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। पूर्व प्रमुख फूल केशरी के परिजन ने जीत हासिल कर अपनी दावेदारी बरकरार रखी।निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य चन्द्र देव सिह के सुपुत्र रुद्व प्रताप सिह भी विजयी हुये है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघुवेन्द्र प्रताप सिह रज्जू भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर विजयी हुये है दावेदारी मे उनकी भी चर्चा है वह कई बार प्रमुख रहे हुकुम सिह के भतीजे है। आगे ब्लाक प्रमुख पद के लिये खेल शुरु हो चुका है दल से दावेदारी की चाहत संजोये दावेदार सांसद और क्षेत्रीय विधायक शरद कुमार अवस्थी के यहा पहुच रहे है तो वही विपक्ष से समर्थित उम्मीदवार बन पाने की लालसा लिये कुछ दावेदार भाग दौड कर रहे है। आगे जो होगा वह देखा जायेगा। बुढ़वल बीडीसी पर हो रहे उप चुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख राघवेन्द्र सिंह राजन चुनाव लड़ रहे है
एजाज राइन संवाददाता एसएम न्युज24टाइम्स रामनगर बाराबंकी

