पुलिस कर्मियों पर भाजपाईयों ने की कार्यवाही की मांग

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। थाना प्रभारी कोठी और उनके दो सहयोगी पुलिसकर्मियों के ऊपर भ्रष्टाचार के साथ साथ सपा और बसपा के एजेण्ट के रुप में कार्य करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार, थाना कोठी में तैनात थाना प्रभारी रितेश कुमार पाण्डेय और इसी थाने में कार्यरत दो पुलिसकर्मी नर्सिंग यादव और प्रयांशु यादव ने अपनी तैनाती के साथ ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के साथ साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा के एजेण्टो के रुप में जमकर काम किया था। इन लोगों की कार्यशैली के कारण ही क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी थी। इन्ही सब मुद्दो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कोठी मण्डल के अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता रामतीरथ वर्मा, रामकुमार मिश्रा, राकेश पाठक व चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक श्रवण कुमार शुक्ला आदि लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर यह आरोप लगाया है कि थाना कोठी में तैनात थाना प्रभारी और उनके चहेते दो पुलिसकर्मियों की कार्यशैली क्षेत्र मंे विवादित है आयेदिन किसी न किसी बात पर यह पुलिसकर्मी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपमानित करने में नही चूक रहे हैं। साथ ही में मामूली शिकायत पर भी पुलिसकर्मी बिना सुविधा शुल्क लिये जांच के लिये नही जाते हैं। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद व पुलिस अधिकारियों को भी पत्र भेजा है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!