प्रधान ने लगवायी वैक्सीन, ग्रामीणों को किया जागरुक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत अनूपगंज की नवनिर्वाचित प्रधान माहे दरकशा के पति और प्रधान प्रतिनिधि इरशाद कामिल अंसारी उर्फ इरशाद प्रधान द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए सम्पूर्ण ग्राम पंचायत में टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में तात्पर्य हैं, इसी के साथ ही सभी ग्राम वासियों को घरों में जाकर इसके लिए जागरूक भी कर रहे हैं, इरशाद प्रधान का कहना है कि गाँव के लोग स्वस्थ रहें और गाँव का विकास हो उसके लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण के द्वारा हो वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हम सभी लोग बच सकेते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से निजात पाने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है अतः सभी लोगों से अपील करते हैं कि टीका लगवाकर अपने और अपने परिवार के साथ ही सम्पूर्ण ग्राम पंचायत को भी कोरोना वायरस से बचाने का काम करें।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!