वैक्सीन से कोरोना से राहत के साथ ही 10 साल पुरानी बीमारी भी हुई ठीक

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

इटावा दुनिया भर मे फैली कोरोना महामारी रोकने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक शख्स का दावा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी कमर मे हो रहा करीब दस साल पुराना दर्द पूरी तरह से गायब हो गया है. कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद दर्द से मुक्ति पा चुका यह व्यक्ति इटावा जिले की ताखा तहसील के ढांडेहार गांव का रहने वाला है. 55 साल के गोरेलाल शाक्य ने 15 अप्रैल को कोवीशील्ड की पहली डोज ली थी. उसके बाद से ही करीब 10 साल से हो रहा कमर का दर्द पूरी तरह से दूर हो गया है.

इटावा जिला के ताखा तहसील के ग्राम टांडेहार के रहने वाले गोरेलाल शाक्य के शरीर में दर्द हो रहा था जिसका उन्होंने इटावा लेकर पास-पड़ोस के जनपदों में इलाज कराया था, लेकिन दर्द से उन्हें कोई राहत नहीं मिली. एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश भयभीत था, तो दूसरी तरफ गोरेलाल शाक्य अपने शरीर के दर्द से परेशान थे. गांव टाडेहार में लगना शुरू हुई तो वैक्सीन लगवाने के लिए गोरेलाल शाक्य ने बढ़कर हिस्सा लिया और वेक्सीन भी लगवाई.

वेक्सीन लगने से गोरेलाल के शरीर में हो रहे सालों का दर्द ऐसे गायब हो गया, जैसे किसी ने जादू कर दिया हो. जब गोरेलाल शाक्य ताखा तहसील में अपना खेत नपवाने के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद कुछ लोग वैक्सीन को लेकर कहने लगे कि वैक्सीन लगने से लोग मर रहे हैं. इस पर गोरेलाल शाक्य ने कहा कि कई सालों से हमारे शरीर में दर्द हो रहा था. जिसका इलाज उसने इलाकाई डाक्टरों से भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला. तो उसने इटावा जाकर इलाज कराया, लेकिन दर्द से राहत नहीं मिली. वैक्सीन लगने से हमारे शरीर से दर्द ऐसे गायब हो गया है, जौसे किसी ने जादू कर दिया हो. इसके बाद तो वह कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपील करने लगे.

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!