सांसद एवं विधायक के भूले बिसरे वादे, बारिश के बाद जोखिम में लोगोें की जान

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

जहाँगीरगंज अम्बेडकरनगर:जिले के तहसील आलापुर के अन्तर्गत कस्बा जहाँगीरगंज स्थानीय बाज़ार में कमल कीचड़ में खिलता है यह कहावत आलापुर विधायक निवास से चन्दकदम की दूरी पर स्थित जहाँगीरगंज आरा मशीन बाईपास सड़क के किनारे बसे नरकीय जीवन जी रहे मतदाताओं पर सटीक बैठती है ।आपको बता दे कि जहाँगीरगंज नहर से चौराहे तक आने के लिए एक सड़क आरामशीन गली होकर आयी है जिसके दोनो किनारों पर सैकड़ो लोगो का आवास है परन्तु बीच मे तालाब बनी सड़क किसी बड़ी मुसीबत से कम नही है मजाल क्या है कोई राहगीर सायकिल या मोटरसाइकिल से उस सड़क को पार करके सुरक्षित निकल जाय ।दोनो किनारों पर बसे सैकड़ों लोग सड़क की दुर्दशा से परेशान हैं और कीचड़ भरे पानी से पैदल चलना, बरसात में उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है भूले भटके लोग जब उस सड़क पर पहुँच जाते हैं तो सड़क मार्ग पर सड़क कहाँ है या गड्ढे कहाँ है के चक्कर मे गिराकर अपने कपड़े खराब कर चोटहिल होने से नही बच पाते ।मजे की बात यह है कि दोनों किनारों पर अधिकांशतः भाजपा समर्थकों के मकान हैं जिनके द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों भाजपा सांसद व विधायक से दर्जनों बार सड़क बनाने की माँग की जाती रही है परंतु आश्वासन के अतिरिक्त यहाँ के वाशिंदों को कुछ नहीं मिला सड़क की समस्या सुरसा की तरह मुँह बाये आज भी खड़ी है। भाजपा समर्थक शशिकान्त दूबे, शानू, रमेशचन्द गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष बरसात के पहले सड़क बनवाने का आश्वाशन बीते कई वर्षो से जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया जा रहा है परन्तु बाजारवासियों की समस्या का समाधान केन्द्र व प्रदेश में सरकार होते हुए भी जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण नही खत्म हो पाई है जिससे मतदाताओं में रोष व्याप्त है । साशन प्रशासन की नजर बाजारवासियों की दुर्दशा पर कब पड़ेगी उस समय का इंतजार है।

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!