सत्यापन के नाम पर सरकारी क्रय केन्द्रों पर नहीं हुई खरीद
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश
अम्बेडकरनगर गेहूं खरीद की तिथि बढ़ने के बावजूद भी जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर प्रभारियों ने छंटाक भर खरीद करना मुनासिब नहीं समझा। टोकन न होने की बात करके केंद्र प्रभारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं डीएफएमओ ने खरीद न होने की जानकारी से इनकार किया है।
मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों की गेहूं की उपज का 1975 रुपए प्रति कुंतल मूल्य दिलाने के लिए 72 केंद्र संचालित हैं। बीते एक अप्रैल से चल रही खरीद 15 जून तक होनी थी, किंतु प्रदेश सरकार ने किसानों का गेहूं खरीद करने के लिए 22 जून तक तिथि बढ़ा दी है। तिथि बढ़ाने के दूसरे दिन यानी बुधवार को केंद्र प्रभारियों को किसानों का गेहूं खरीद करना था किंतु किसी भी केंद्र प्रभारी ने गेहूं की खरीद करना मुनासिब नहीं समझा। संबंधित तहसीलों से टोकन लेकर केंद्रों पर नंबर लगाए किसानों को नाकामयाबी ही हाथ लगी। किसानों का गेहूं क्रय करने के लिए खाद विभाग के 15, पीसीएफ के 55, मंडी समिति एवं भारतीय खाद्य निगम के एक एक केंद्र संचालित हैं। एक अप्रैल से चल रही खरीद से 15 हजार किसान लाभान्वित हो चुके हैं। डीएफएमओ राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है, संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी सत्यापन करा करके टोकन जारी करेंगे। उन्होंने गुरुवार से खरीद शुरू होने की बात कही है।
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

