टांडा में अचानक बढ़ गया घाघरा नदी का पानी

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

टांडा घाघरा नदी का पानी एकाएक काफी बढ़ गया है। जहां रेत दिखती थी वहां नदी का पानी बहने लगा है। उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक का कहना है कि घाघरा नदी का पानी अभी 91.09 मीटर पर है लेकिन माझा उल्टहवा क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल अभी माझा क्षेत्र में नदी के बढ़ने से कोई खास परेशानी नहीं है, लेकिन बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
टांडा सरयू नदी के तट पर बसा है। सरयू नदी का पानी काफी कम हो गया था। नदी के तट पर रेत में तरबूज खरबूज की खेती अभी हो ही रही थी, इसी बीच एकाएक नदी का पानी काफी बढ़ गया। बीती बुधवार की रात नदी के पानी ने तरबूज खरबूज के साथ होने वाली सब्जियों की खेती को अपने में समेट लिया है। रेत की जगह पर अब पानी की धार बहने लगी है। सरयू नदी का पानी बढ़ने से थिरुआ नाले में भी नदी का पानी डबडबा गया है। इसके ईद-गिर्द का खेत भी प्रभावित हुआ है। जलभराव की स्थिति यदि बढ़ी तो धान की रोपाई प्रभावित होगी।
हनुमानगढ़ी पर बदला नजारा: नगर के हयातगंज मोहल्ला में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के घाट का नजारा बदल चुका है। हनुमानगढ़ी घाट पर स्थित करीब सभी सीढ़ियां नदी के पानी से डूब चुकी हैं। बढ़े हुए नदी के पानी को देखने के लिए हनुमानगढ़ी घाट पर नगर वासियों का आना-जाना शुरू हो गया है।

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!