हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश
अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में पांच माह पूर्व दिनदहाड़े हुए हत्या के बहुचर्चित मामले में आरोपित की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने खारिज कर दी। महरुआ थाना क्षेत्र के गोइथा सरकारी ट्यूब्वेल के पास गत 19 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी थी। युवक की पहचान भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर निवासी सचिन उर्फ पुन्जू तिवारी के रूप में हुई। रंजिश के चलते हुए हत्या के मामले में अनंतराम तिवारी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी पकड़ी नगऊपुर निवासी दिनेश श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर डीजीसी क्रिमिनल गोविंद श्रीवास्तव तथा बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद जिला जज ने आरोपित की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

