कार्यकर्ताओं से राय लेकर ही करेंगे कोई निर्णय:रामअचल

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर  बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री व अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने नई पार्टी बनाने को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं होगा। कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से हुई मुलाकात को उन्होंने औपचारिक बताया है। हालांकि राजनीति चर्चाओं से इंकार नहीं किया है।
पिछले 40 वर्षों से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे। एक झटके में हुए फैसले से दुख है। पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी भरोसा है कि बहनजी की तरफ से बुलावा आएगा और उनकी बात सुनी जाएगी। मीडिया में नई पार्टी बनाने को लेकर चल रही चर्चाओं का जवाब देते उन्होंने कहा कि उन्हें भी टीवी चैनल पर इस तरह की खबरों के प्रसारित होने की जानकारी मिली थी। जबकि वे अकबरपुर में रहकर अपने समर्थकों से मिल रहे थे।

भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात पर कहा कि मुलाकात हुई थी, लेकिन यह औपचारिक थी। क्योंकि दो राजनीतिक व्यक्ति जब मिलते हैं तो राजनीति की बात तो होती ही है। अभी किसी के साथ जाने और नई पार्टी बनाने के बारे में अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा हूं। अभी वे अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलकर उनकी राय ले रहे हैं। इसी क्रम में 18 जून को वाराणसी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी बुलाई है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता उनके बसपा से निकाले जाने के फैसले से दुखी हैं। लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। जनपद मऊ और जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में समर्थकों ने बीएसपी से इस्तीफा दिया है। अभी कोविड महामारी है। कोई भी फैसला 15 जुलाई के बाद ही होगा। अभी वे प्रदेश भर में जाकर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से राय लेंगे।

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!