पत्नी गयी मायके तो पति ने शराब के नशे में रेलवे पटरी काटा हंगामा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। नशे में धुत्त एक युवक ने रेलवे लाइन पर जमकर हंगामा काटा युवक के इस नाटक से आधा घंटा से ज्यादा दो ट्रेनो की आमद रफ्त थम गयी। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी पत्नी मायके चली गयी। इससे वह बहुत सदमे में था। घटना के बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। थाना जहांगीराबाद इलाके के करन्द निवासी कुलदीप उर्फ लंबू की पत्नी अपने मायके चली गयी थी। इसी से वहः बहुत आहत हो गया और नशे में डूब कर जहांगीराबाद स्टेशन से करीब एक किलोमीटर जाकर अप रेलवे ट्रैक पर लेट गया । अप लाइन पर सिग्नल न होने के कारण ट्रेन संख्या 09522 समस्तीपुर राजकोट एक्सप्रेस खड़ी थी। उसके चालक ने कुलदीप को ट्रैक पर देख लिया। ट्रेन से उतर कर चालक ने कुलदीप को बहुत समझया लेकिन शराब के नशे में कुलदीप पर समझाने का कोई असर नही पड़ा इसी बीच डॉउन लाइन पर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन भी खड़ी रही परेशान ट्रेन चालक ने बीडियो बना कर अपने उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया। कुछ देर बाद जीआरपी अधिकारियों की सूचना पर पहुची जहांगीराबाद पुलिस को देख कर कुलदीप फरार हो गया। मध्य रात्रि बुढ़वल रेलवे सुरक्षा बल ने घर मे दबिश डाल कर कुलदीप को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!