निकासी न होने से सड़कों पर बह रहा पानी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्गो पर गन्दे पानी या कीचड़ से आवागमन में ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायत है। परन्तु कुछ ऐसी भी ग्राम पंचायत है। जिनकी ग्राम पंचायतों में पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चैपट है। जिसके चलते गांव के पानी की निकासी न हो पाने के कारण सड़क, खडजो पर गन्दे पानी का जल भराव बना रहता है। इसी के चलते आवागमन में काफी दिक्कत होती है। परन्तु इस ओर जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। ग्राम पंचायत बांसा के मुख्य चैराहे से भग्गापुरवा होते हुए सहादतगंज,देवकलिया जाने वाले मोड़ पर पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह चैपट होने के कारण सड़क पर ही गन्दे पानी एवं कीचड़ के भराव से सभी परेशान है। यहां से वाहन चालकों की दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल है। ग्राम पंचायतों के तालाबों में अवैध रूप से कब्जेदारी के चलते वेश किमती तालाबों का अस्तित्व खत्म हो चुका है। जिसमें कुछ पर निर्माण हो चुका है तो कई स्थानों पर प्रयास जारी है। जिस कारण से पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है। जबकि इस ओर तहसील प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी भी सब कुछ जानकर अंजान बने हुए हैं। सड़क, खड़ंजा, इंटरलाकिग और नालियों के निर्माण पर सरकार करोड़ों रुपए प्रत्येक वर्षों खर्च हो रहे है। परन्तु सबसे बड़ी बात यह है कि पानी निकासी हेतु गांव के मुख्य तालाबों के पट जाने के कारण निकासी व्यवस्था पुरी तरह चैपट हो गई है। जिसके चलते नालियों खड़जो पर गन्दे पानी का जल भराव देखने को मिलता है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!