मार्फीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी। असन्द्रा पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से अवैध मार्फीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मार्फीन लेकर बेचने के लिये कहीं जा रहा है। तभी पुलिस टीम ने मुसीर तिराहा के पास से उसको धर दबोचा। पुलिस की जमातलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम नाजायज मार्फीन बरामद किया। पूछतांछ के दौरान उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र कमालू निवाासी अनार पट्टी थाना असन्द्रा का रहने वाला बताया। पुलिस को उसने यह भी बताया कि उक्त मारपीट बेचने के लिये जा रहा था। पुलिस टीम में उ.नि. वेद प्रकाश यादव, हे.कां. मनीराम यादव, सुभाष यादव, पाल अभिमन्यु व ओम प्रकाश शामिल रहे।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

 

 

Don`t copy text!