अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने नगर पालिका परिषद अकबरपुर सीमा क्षेत्र के नाली/नालों एवं उनमें जल निकासी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम ने पटेल नगर तिराहा कोतवाली से लेकर सर्किट हाउस तक, पाठक कॉलोनी शहजादपुर, पंडाटोला शहजादपुर, शहजादपुर चौक से सब्जी मंडी रोड, पार्क रोड, क्षेत्राधिकारी आवास, गोविंदपुर गणेशपुर वार्ड नंबर-6 तथा गांधी आश्रम में स्थित नाली नालों के सफाई कार्य का जायजा लिया।
डीएम ने नालों के ऊपर से अतिक्रमण को तत्काल हटाने, साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने, दवा का छिड़काव कराने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। गोविंदपुर गणेशपुर वार्ड नंबर-6 में कुछ पात्र लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की स्थिति में सभासद को पात्र लाभार्थियों की सूची के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
Related Posts

