प्रति यूनिट एक किलो कटौती कर राशन दे रहा कोटेदार

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

दुलहूपुर। चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। जी हां! विकास खंड भियांव के ग्राम भियांव के कोटेदार ने शिकायत के बाद सिर्फ एक माह गरीबों को पूरा अनाज बांटा, पुन: पुराने ढर्रे पर आते हुए कोटेदार ने प्रति यूनिट एक किलो की कटौती शुरू कर दी, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने उपजिलाधिकारी जलालपुर से की है।
प्रधान दिलीप यादव ने बताया कि कोटेदार राम सिंगार गरीबों को हर माह एक किलो प्रति यूनिट अनाज कम बांटता है। इतना ही नहीं गरीबों के लाल कार्ड पर भी पांच किलो कम अनाज बांटा जाता है। पिछले माह ग्रामीणों की शिकायत पर सिर्फ एक माह पूरा अनाज वितरित हुआ था, मगर इस बार कोटेदार फिर से एक किलो प्रति यूनिट कम अनाज का वितरण कर रहा है। कोटेदारों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है, मगर विभाग की मिलीभगत से हर माह कोटेदार सैकड़ों कुंतल अनाज की कालाबाजारी कर लेते हैं, जिसके पीछे कोटेदारों का तर्क है कि उन्हें ऊपर से कम अनाज मिलता है, इसलिए वह उपभोकताओं को अनाज कम बांटते हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी जलालपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!