चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की एसपी से मांग

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अम्बेडकरनगर। सप्ताह भर पूर्व दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख रुपए का सामान उठा ले जाने का मामला एसपी के समक्ष पहुंच गया है। मामला नगर के अटिका मार्ग पर स्थित दुकान का कीमती सामान चोरी हो जाने का है।
नगर के गोविंदपुर गनेशपुर निवासी मायाराम यादव की अटिका मार्ग पर जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह बीते 13 जून को दुकान बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से कंप्यूटर सिस्टम, एलसीडी, साउंड सिस्टम एवं डेसटॉप के अलावा सामान खरीदने करने के लिए रखा हुआ 40 हजार रुपए चोरों ने उड़ा दिया था। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने मामले की छानबीन करने का आश्वासन तो दिया था किंतु कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। मायाराम ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!