397 करोड़ की लागत से बाईपास समेत आधा दर्जन सड़कों का शासन ने फिर मांगा प्रस्ताव

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अम्बेडकरनगर। कोरोना महामारी चलते शासनादेश न जारी हो पाने के कारण जिले की लगभग 397 करोड़ की लागत से बनने वाली आधा दर्जन महत्वपूर्ण सड़कों को वित्तीय मंजूरी देने के लिए शासन ने फिर से नवीन आगणन मांगा है। इन सड़कों में नगर का बाईपास भी शामिल है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही सड़कों के लिए शासन की हरी झंडी मिलेगी और शासनादेश भी निर्गत होगा।
जिले की आधा दर्जन से अधिक सड़कों की वित्तीय स्वीकृति शासन ने पिछले वित्तीय वर्ष में ही दे दी थी, लेकिन इसी दौरान कोरोनावायरस की दूसरी लहर आ जाने के कारण शासनादेश निर्गत नहीं हो सका। और वित्तीय वर्ष की समाप्ति हो गई, जिसके चलते अभी सर इन सड़कों के लिए धन का आवंटन नहीं हो सका है। अब पुन: शासन ने इन सड़कों के लिए नवीन प्रस्ताव मांगे हैं। शासन ने यह भी जानकारी मांगी है कि जो स्वीकृति पूर्व में प्रदान की गई थी क्या उसी आगणन में नए वित्तीय वर्ष में सड़कों का निर्माण कराया जा सकता है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी ने फिर से प्रस्ताव विधिवत परीक्षण के बाद भेज दिए हैं। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शंकर्षण लाल ने बताया कि आधा दर्जन सड़कों में सबसे महत्वपूर्ण नगर का बाईपास भी शामिल है, जिसका निर्माण 254 करोड़ की लागत से होना है। वित्तीय स्वीकृति मिलने और धन मुहैया होने के बाद सड़कों का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!