गेहूं तौल बंद, बारिश में किसान परेशान

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

जमुनीपुर। सहकारी समिति लालापुर में गेहूं तौल का कार्य बाधित हो गया है। कारण यह कि पोर्टल बंद होने से किसानों की फीडिंग नहीं हो पा रही। इसके साथ क्रय केंद्र पर बोरे का भी अभाव बताया जा रहा है। नतीजा यह है कि क्रय केंद्र पर कई किसानों की उपज बारिश के मौसम में ट्राली पर लदी खड़ी है, लेकिन तौल नहीं हो पा रही है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए किसानों की चेहरे पर चिंता की लकीरें पड़ी हैं। उनका कहना है कि एक तरफ उन्हें गेहूं की तौल के लिए भटकना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ बारिश से उपज को भी बचाने की चिंता है।
किसान ललित मोहन मिश्र ने बताया कि करीब एक पखवारे से वे नंबर लगाकर गेहूं तौल कराने के प्रयास में लगे हुए थे, लेकिन तौल न होने के कारण उन्हें अरिया क्रय केंद्र जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसी तरह जमुनीपुर के जोखन तिवारी पन्द्रह दिन से, मठिया निवासी बेचूराम 12 दिन तथा रमापति वर्मा 18 दिन से तौल कराने के लिए संघर्षरत हैं। इसके बावजूद उन्हें निराशा ही हाथ लग रही। प्रभारी मंतराम ने बताया कि पोर्टल बंद होने के चलते तौल कार्य बाधित हो रहा है। बोरे का भी अभाव बना हुआ है।
मालूम रहे कि सहकारी समिति लालापुर क्रय केंद्र पर इन दिनों गेहूं तौल का कार्य बाधित हो गया है। इसका मुख्य कारण पोर्टल का बंद होना बताया जा रहा है। साथ ही बोरे का अभाव भी क्रय केंद्र पर बना हुआ है। पोर्टल बंद होने से किसानों का फीडिंग का कार्य नहीं हो पा रहा। मौजूदा समय में कई किसान अपनी उपज को बेचने के लिए क्रय केंद्र पर नंबर लगाए हुए हैं, लेकिन तौल न होने से उनके समक्ष दोहरा संकट छाया है। किसानों के अनुसार बारिश के चलते क्रय केंद्र पर खड़ी ट्रालियों में लदे गेहूं को भी बचाने की समस्या भी है। गेहूं को भीगने से बचाने के लिए किसान ट्रॉली पर पल्ली आदि लगाकर प्रबंध कर रहे हैं।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!