अंबेडकरनगर। यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन, भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने रविवार को जिले का दौरा किया। जिले में दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सभी के घर जाकर शोक-संवेदना जताई एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह की पत्नी, बेवाना मंडल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान के भाई, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आंनद बहल की पत्नी व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल की सासु माँ, भाजपा सभासद ब्रजेश कुमार गुप्ता “डब्लू” के पिता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह की माता, भाजपा बेवाना मंडल महामंत्री मोतीलाल वर्मा की पत्नी के निधन पर दुख जताया। इसके बाद कोरोना संक्रमण व ब्लैक फंग्स से गंभीर रूप से पीड़ित रहे भाजपा सिकंदरपुर सेक्टर संयोजक संतोष सिंह के घर जाकर हालचाल लिया।
अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सैदापुर मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, सदाराम वर्मा, विकास मोदनवाल सहित कई मौजूद रहे। जिला प्रभारी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अकबरपुर के सिटी पैलेस शहजादपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके बाद सीएचसी और पीएचसी पर चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का जायजा लेंगे।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर
Related Posts

