अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योग
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रूदौली क्षेत्र में कोरोना काल के चलते अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कही भी कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नही किया गया।जागरूक लोगो ने अपने अपने आवासों पर ही योग किया।
सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति /रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव,उपजिलाधिकारी रूदौली बिपिन कुमार सिंह सहित अन्य लोगो ने अपने आवास पर सूर्य नमस्कार,शवासन,ताडासन,अनुलोम विलोम सहित अन्य योग किया।
इस मौके पर विधायक श्री यादव ने बताया कि वह नित्य सुबह योग करने के साथ ही अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं।उन्होंने बताया कि निरोगी व स्वस्थ्य जीवन के लिए कम से आधा घंटा योग अवश्य करना चाहिए।आधा घंटा योग करने से दिन भर कार्य करने के लिए शारीरिक व मानसिक ऊर्जा तो मिलती ही है।साथ ही योग करने से कार्य करने की शक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि भी होती है।

