भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर पैसेंजर ट्रेन को चलाए जाने की मांग की
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रुदौली शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर खतरनाक कोरोना वायरस के कारण फैज़ाबाद(अयोध्या)से लखनऊ तक आने जाने वाली बन्द पड़ी पैसेंजर ट्रेन को जन हित में तत्काल चलाए जाने की मांग की है।
रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में भाजपा नेता ने कहा कि इस पैसेंजर ट्रेन को दो माह चलाने के बाद वर्तमान में फिर खतरनाक कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ने के कारण पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया।जिस कारण फैज़ाबाद से लखनऊ तक मात्र 125 किमी तक आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के कारण जनहित में चलाए जाने की मांग की है।इस पैसेंजर ट्रेन से गरीब,किसान,छात्र,व्यापारी,महिला,दैनिक यात्री व आमजन यात्रा करते है।उन्होंने रेल विभाग से अयोध्या से लखनऊ तक दैनिक यात्रियों को जारी होने वाला मासिक टिकट(एमएसटी)की सुविधा को पुनः चालू किये जाने की मांग की है।उन्होंने मांग पत्र की प्रतिलिपि मण्डलीय रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ,लल्लू सिंह सांसद फैज़ाबाद,राम चन्द्र यादव विधायक रूदौली को भेजकर पैसेंजर ट्रेन को चलाये जाने व मासिक टिकट(एमएसटी)पुनः बनाये जाने की मांग की है।

