भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के कसारी गांव में शरारती तत्वों ने एक छुट्टा सांड़ को बल्लम मारकर घायल कर दिया।पेट में बल्लम घुसने से दिन भर वह दर्द से कराहता भागता फिरता रहा।ग्रामीणों ने सांड़ के पेट में घुसे बल्लम को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सके।
राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिला सचिव राकेश तिवारी के मुताबिक रविवार को कसारी गांव में खेत में चर रहे छुट्टा सांड़ को किसी शरारती तत्व ने बल्लम मार दिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।उन्होंने बताया कि पेट में घुसे बल्लम को निकालने का ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सके।श्री तिवारी ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस व पशु चिकित्सक को दे दी गई है।
Related Posts

