अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवम ध्यान शिविर का किया आयोजन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रुदौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्णानंद रामबाड़ी संस्कृत महाविद्यालय में योग एवम ध्यान शिविर का आयोजन किया।जिसमें नगर उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्र ने मुख्य शिक्षक के रूप मे योग कराया।जिसमे सूर्य नमस्कार,शवासन,ताड़ासन,दंड बैठक,वज्रासन के साथ ही विभिन्न योग कराए गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के जिला सह संपर्क प्रमुख बृजेश वैश्य व नगर व्यवस्था प्रमुख प्रकाश चंद्र अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर अभाविप नगर अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र,नगर मंत्री नीलेश अग्रवाल,तहसील संयोजक ऋषभ गुप्ता,नगर मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता(बंटू),रचित यज्ञासैनी,कलमनाच प्रमुख हर्षित गर्ग,अमरेश,संदीप,नीति अग्रवाल,तान्या अग्रवाल,वैष्णवी अग्रवाल व अन्य छात्र एवम छात्राए उपस्थित रहीं।

Don`t copy text!