राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर प्रथम आगमन पर होगा स्वागत
अब्दुल जब्बार एडवोकेट
भेलसर(अयोध्या)राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के रूप में मनोनीत होने व कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत बुधवार को श्री रघुनंदन कुमार चौरसिया के लखनऊ से रूदौली क्षेत्र पहुंचने पर शुभचिंतक हितचिंतक व आत्मीय बन्धुओं एवं पार्टी संगठन द्वारा स्वागत की तैयारी की गई है।जिसमें टोल प्लाजा से अगवानी एवं स्वागत करते हुए समय दोपहर लगभग 12:00 बजे भिटरिया चौराहा,रानीमऊ चौराहा से मवई चौराहा तक जगह जगह स्वागत सम्मान की व्यवस्था है।

