योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ: रामबाबू अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर का हुआ आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को रामनगर के ग्राम देवली मे भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए योग शिविर उपरांत स्थानीय छात्र, छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं नें योग गुरु से स्वस्थ्य जीवन के आधार और योग की महत्ता के गुर सीखे। योगाभ्यास उपरांत भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी नें सभी को योग को जीवन में आत्मसाध करनें की अपील करते हुए कहा कि योग नें हजारों वर्षों से लाखों लोगों को स्वस्थ्य जीवन का वरदान देनें के साथ, हमारी संस्कृति एवं योगशक्ति ने विश्ववपटल पर भारत का मान बढ़ाया है, आज पूरा विश्व इसे आत्मसाध कर रहा है। श्री द्विवेदी आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने योगा को लेकर लोगो से अपील करते हुवे कहा कि योग करने से शरीर सुवास्थ रहता है। योग शिविर के बाद राम बाबू द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओ को पौधे वितरण किए। शिविर में प्रद्युम्न कुमार बाजपेई, हरिहर दत्त पांडेय, देवेश शुक्ला, सरोज वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, दीपक पांडेय, सचेन्द्र वर्मा, डॉ संजय तिवारी, नागेंद्र सिंह, नवनीत बाजपेई, प्रदीप वर्मा मोनू भास्कर, विशाल अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

