एबीवीपी ने मनाया विश्व योग दिवस, दिया निरोगता का संदेश
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर स्थित एम स्क्वायर लॉन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विश्व योग दिवस मना कर स्वस्थ एवं निरोगता का संदेश दिया गया। जिसमें उपस्थित कार्यक्रताओ को बताया गया, कि योग एक प्राचीन समय से चला आ रहा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसका जन्म भारत में ऋषि मुनियों ने कड़ी तपस्या से किया। श्योगश् शब्द संस्कृत भाषा से निकला है। योग हमारे शरीर का मन से मिलाप कराता है और यह शब्द इसी का प्रतीक है। योग खासतौर पर इंद्रियों को नियंत्रित करता है। इस अवसर पर भावना वर्मा, विनय मौर्य, आकाश पटेल, पी.जे पाण्डेय, सौरभ सुर्यवंशी, आदर्श सिंह, रजनीश मिश्र, अवंतिका रावत, श्रद्धा वर्मा, शालनी, दुर्गेश वर्मा, सलामुद्दीन, शशिकांत वर्मा, रिषिका, संध्या, अनुप्रिया, आकांशा, कल्पना थाप, अक्षत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

