नकली नोटों का कारोबार करने वाले चार जालसाज गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सतरिख पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले चार शातिर जालसाजों को धर दबोचा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सतरिख बृजेश कुमार वर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम गोकुलपुर के पास स्थित बीजेमऊ नहर पुलिया के निकट दो बाइकों पर सवार चार व्यक्ति नकली नोटों का कारोबार करते हैं और भारी मात्रा में नकली नोट लेकर जा रहे हैं। इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतरिख बृजेश कुमार वर्मा अपने सहयोगी पशुपतिनाथ तिवारी व अन्य साथियों के साथ में छापा मार करके बाइक सवार जनपद लखनऊ के थाना आलमबाग के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सौरभ तिवारी पुत्र गिरजा शंकर तिवारी, जनपद अयोध्या के थाना रुदौली सूजागंज निवासी शिवशंकर वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा इसी जनपद के थाना पटरंगा के ग्राम सुलेमानपुर निवासी मो. अलीम पुत्र लाल मोहम्मद इसी जनपद के थाना रुदौली के ग्राम सूजागंज निवासी रितिक मिश्रा पुत्र हरी मोहन मिश्रा को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से दो लाख 11 हजार रुपये के नकली नोट एक लैपटाॅप, एक चार्जर, प्रिन्टिंग स्कैनर, चार मोबाइल फोन, ए4 साइज सादे कागज व दो मोटर साइकिल बरामद की। इन मोटर साइकिलों से यह लोग नकली नोट लाने व चलाने का काम करते थे। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जानकारी के देते हुए बताया कि पकड़े गये आरोपी शिवशंकर वर्मा थाना पटरंगा क्षेत्र के दीवाली चैराहे पर जनसेवा केन्द्र चलाता था वहीं पर लैपटाॅप से शिवशंकर वर्मा 500 और 2000 के नोटों को स्कैन कर लेते थे और इसके उपरांत लैपटाॅप पर अपलोड करके साफ्टवेयर के माध्य से नकली नोट तैयार करते थे। जो हुबहू असली नोटों की तरह नजर आते थे। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि नकली नोटों को चलाने की जिम्मेदारी सौरभ तिवारी और रितिक मिश्रा की थी। यह लोग दस हजार के बदले तीस हजार रुपये के नकली नोट देते थे। रुपये लाने और ले जाने का काम चैथा आरोपी मो. अलीम के ऊपर था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जिन लोगों को यह लोग एक बार नकली नोटों की सप्लाई कर देते थे दोबारा उनके पास यह लोग नही जाते थे। उन्होने यह भी बताया कि इन लोगों ने नकली नोटों का कारोबार अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी और सुल्तानपुर में फैला रखा था। पुलिस अधीक्षक ने सतरिख पुलिस टीम को इस गुडवर्क से खुश होकर बधाई दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!