स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है: शेष नारायण मिश्रा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों के लोगो को आगे आने की जरूरत है। उक्त बातें गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनरायन मिश्रा व क्षेत्रीय मंत्री मुणीन्द्र पाण्डेय ने मसौली चैराहा स्थित भाजपा नेता राजकुमार सोनी के प्रतिष्ठान पर पौधारोपण करते हुए कही उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते जन जीवन प्रभावित होता है और तमाम तरह की बीमारियां जन्म लेती है जिनसे बचने के लिए समाज के सभी लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। इस मौके पर विनीत वर्मा, भुल्लन वर्मा, राजकुमार सोनी, अम्बरीष रावत, सन्तशरण मौर्या, गिरीश रावत, रामचंद्र रावत, रमेश रावत आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

