शुकुल बाजार बाईपास तेंदुआ मोड़ पर थ्री व्हीलर टेम्पू व कार की भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर 24 जून । दुर्घटना का हब बन चुके राष्ट्रीय राजमार्ग 233 शुकुल बाजार बाईपास तेंदुआ मोड़ पर एक थ्री व्हीलर व कार की भिड़ंत में टेंपो पर पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। घटना बुधवार की शाम 4:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। जब फत्तेपुर लिंक मार्ग की तरफ से सवारियों को भरकर एक एक थ्री व्हीलर राष्ट्रीय राजमार्ग 233 की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह शुकुल बाजार बाईपास के तेनुआ मोड़ पर पहुंची कि नेवरी की तरफ से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें थ्री व्हीलर पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वही टक्कर इतनी भीषण थी कि थ्री व्हीलर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई वही कार का अगला हिस्सा भी इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया।घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए भेज दिया गया।वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंचे लहटोरवा पुलिस चौकी इंचार्ज शत्रुघ्न यादव ,सुरज पांडे आदि पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर किनारे लगवाते हुए यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

