सरयू नदी पर बना बिड़हरघाट पुल पर युवती ने लगाई छालांग, नही लग सका कोई सुराक
पत्रकार आशीष सोनीअंबेडकर नगर
पत्रकार आशीष सोनीअंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर, 24 जून । जिले के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत संत कबीर नगर तथा अंबेडकर नगर जनपद को सीधे तौर पर जोड़ने के लिए सरयू नदी पर बना बिड़हरघाट पुल सुसाइड प्वाइंट बना हुआ है। यहां आए दिन लोग नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करते हैं। इसके कारण कई लोग अब तक काल के गाल में भी समा चुके हैं। बुधवार की देर रात इसी सेतु से एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगा दिये जाने की बात सामने आई है । प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अंधेरा हो जाने के बाद वह साइकिल से बिड़हरघाट पुल पर पहुंची जहां साइकिल खड़ी कर वह किसी से फोन पर बात करने लगी। वह फोन पर काफी उलझी हुई प्रतीत हो रही थी और बेहद परेशान नजर आ रही थी।
काफी देर तक पुल पर चहल कदमी करने के बाद उसने अचानक साइकिल के पास चप्पल छोड़कर फोन लेकर नदी में छलांग लगा दी। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया लेकिन नदी में पानी अधिक होने के चलते उसका कोई सुराग नहीं लग सका।पुलिस बरामदसाइकिल व चप्पल के सहारे उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।

