आकाशीय बिजली के गिरने से युवक की मौत

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर 24 जून । बुधवार के दिन देर शाम को कुछ समय के लिए हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के डाँडी गाँव में रहीस पुत्र स्व० मो० अब्बास उम्र लगभग 40 वर्ष की मौत हो गई। मौत का कारण आकाशीय बिजली के गिरने से बताया गया लेकिन शरीर पर कोई ऐसा निशान नही मिल सका जिससे आकाशीय विजली से मौत की बात सिद्ध हो सके। बताया जा रहा है तेज बारिश के दौरान रहीस अपने घर के पीछे खेत में जानवर की देख रेख कर रहा था जिस दौरान तेज आकाशीय विजली कड़की और रहीस जमीन पर गिर गया काफी समय बाद भी घर वापस न लौटने पर परिजन खेत में गए तो रहीस जमीन पर मृत पड़े थे।अनुमान यह लगाया जा रहा है कि रहीस की मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन वही गाँव के लोग आपस में आकाशीय विजली से मौत की बात को धार दे रहे हैं। स्थानीय लेखपाल अमर बहादुर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया तो वही स्थानीय पुलिस ने भी संवैधानिक कार्यवाई किया। आकाशीय विजली से मौत की खबर से लोगों में भय व्याप्त है।

Don`t copy text!