भाजपा द्वारा 2008 बूथों पर 3794 वृक्ष लगाए गए

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जन संघ के संस्थापक एक निशान,एक विधान,एक प्रधान के पोषक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से शुरू हो कर 6 जुलाई तक चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में बृहद रूप में वृक्षारोपण कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने डाक्टर मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व और कार्यक्रम के जिला संयोजक/जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र के संयोजन में चल रहे बृहद वृक्षारोपण कार्य प्रत्येक बूथ पर चलाया जा रहा है।जनपद में चल रहे वृक्षारोपण कार्य की जानकारी देते हुएकार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज मिश्र ने बताया कि जनपद के 23 मंडलों के 2008 बूथों पर 3794 वृक्ष लगाए गए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पूर्वमंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने टांडा विधान सभा के सद्दरपुर मण्डल के बूथ सुलेमपुर में,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने बूथ संख्या 338 भीटी में,जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने अकबरपुर नगर मण्डल के शहजादपुर खत्रियाना में,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप गुप्ता (शंकर),चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,भाजपा नेता राम सूरत मौर्य,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,संजीव मिश्र,महेन्द्र प्रताप वर्मा,रणंजय सिंह,सुभाष वर्मा,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह,आनंद अग्रवाल,सुधांशु त्रिपाठी,विवेक पाण्डेय,भरत शुक्ल,राजेन्द्र अग्रवाल बबुआ, भूपेश तिवारी आदि ने अपने अपने गृह बूथों पर वृक्षारोपण कार्य कर डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया।

Don`t copy text!