धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू किया

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर
अंबेडकरनगर 24 जून । मालीपुर थाना के हासिमपुर एवम नूरपुर खुर्द गांव में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।बिदित हो कि क्षेत्र में ईसाई समुदाय द्वारा कुछ परिवार का धर्मांतरण कराये जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेज कर धर्मांतरण रोकने व कार्यवाही की मांग की थी।इसी कड़ी में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा बुधवार को हासिमपुर गांव पहुँच ईसाई धर्म कबूल कर चुके प्रदीप कुमार के पिता परसुराम से पूछताछ किया।उन्होंने ग्रामीणों के सामने बताया कि मेरा पुत्र खुद ईसाई धर्म कबूल कर चुका है और मुझे भी जबर्दस्ती धर्म बदलने का दबाव बना रहा है।बात नही मानने पर मारपीट करता है।लगभग 6 माह पहले थाना व पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी किया था किंतु कार्यवाही नही हुई।ग्रामीणों ने बताया कि नूरपुर खुर्द गांव में पूर्णमासी के घर पर रविवार दोपहर को प्रार्थना सभा आयोजित किया जाता है।इसी प्रार्थना सभा मे मौजूद लोगों को ईसाई धर्म के बाबत समझा बुझाकर और उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए उनका ब्रेन वास कर दिया जाता है।इस चंगाई बैठक का आयोजन राम बोध,मंसाराम,राज बहादुर, संदीप कुमार,गनपत आदि करते है।धर्मांतरण कराने का मुखिया प्रदीप कुमार है।सीओ के के शुक्ल ने बताया कि जानकारी नहीं है।पता कर कार्यवाही की जायेगी

Don`t copy text!