टांडा उप जिला अधिकारी अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण के लिए होई बैठक

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
विद्युतनगर। उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में टांडा तहसील में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान एवं टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद टाण्डा, नगर पंचायत इल्तिफातगंज, नगर पंचायत किछौछा, विकास, कृषि विभाग समेत कई अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी नव निधि मिश्रा, एडीओ आईएसबी श्याम नरायन चतुर्वेदी, श्री कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Don`t copy text!