पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर जनपद मुख्यालय पर इन दिनों अकबरपुर बसखारी मालीपुर बाईपास पर लुटेरों का गैंग सक्रिय है। यहां से गुजरने वाले लोग आए दिन लूटपाट और मारपीट के शिकार हो रहे हैं।बताया गया है कि इस क्षेत्र में आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। यहां रात्रि 9:00 बजे के बाद बदमाशों के गिरोह का तांडव शुरू हो जाता है। ये बदमाश इतने बेखौफ हैं कि पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूकते। 23 जून की रात्रि 11:00 से 12:00 के मध्य लोरपुर निवासी नूरुल जैन जोकि मुर्गी फर्म का कार्य करता है उसके साथ घटना घटित हुई लुटेरों ने मारा पीटा नकदी भी छीनी मोबाइल भी छीना और मारा पीटा भी गया। किसी प्रकार वह अपने घर वालों को सूचना दी और डायल 112 को भी सूचना दिया गया। उसके बाद कोतवाली ले जाया गया।
Related Posts

