हैदरगढ बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को कॉरोना वैक्सीन लगाई। हैदरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भिखरा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में समुदायिक केंद्र हैदरगढ़ से आयी मेडिकल टीम ने गांव के सैकड़ों लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक लगाई। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगा जिसमे गांव के 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को ही वैक्सीनेशन का अवसर मिला आई टीम ने लोगों को कोविड के प्रति जागरूक किया। लोगों से अधिक से अधिक वक्सिनेशन और जागरूकता फैलाने की अपील की। टीम ने आश्वाशन दिया कि जैसे ही स्वास्थ्य विभाग से गावों में 18वर्ष से ऊपर के युवकों को वक्सीनेशन करने का आदेश होगा वह पुनः भीखरा में कैंप लगाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए इस कार्य से ग्रामवासियों में एक सार्थक जागरूकता फैली और सभी ने सम्पूर्ण भारत को जल्द कोरोना से मुक्ति की कामना किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

