पोस्ते का छिलके के साथ एक गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 10 किलो पोस्ता छिलका बरामद कर मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गया प्रसाद पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम भनवापुर थाना सफदरगंज को ज्वालामुखी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 किलो पोस्ता छिलका व बुरादा बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सफदरगंज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

