संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर डीएम ने दिये निर्देश
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। डाॅ. आदर्श सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अफसरों की जवाबदेही तय करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अपर जिला सूचनाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित दायित्वों को समझ लें तथा उसी के अनुरूप तैयारी प्रारम्भ कर दें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष में भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक एवं दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए मुख्य विभागों यथा-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, नगर विकास, पंचायती राजध्ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना, उद्यान आदि के मध्य उचित समन्वय एवं उसका योगदान महत्वपूर्ण है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान-माह जुलाई 2021 में किए जाने वाले कार्यो की ग्रामवार, माहवार कार्य योजना तैयार ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति में प्रस्तुत कर ब्लाकध्जनपद स्तरीय चलाया जाएगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

