अवैध शराब बनाने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अम्बेडकर नगर।अहिरौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ग्राम डुहिया दरबन में चेकिंग अभियान के दौरान छापेमारी कर एक मकान में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान नकली शराब बनाने में संलिप्त चार लोगों को दबोच लिया गया।तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 30 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की। इसका राजफाश करते हुए पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने अभियुक्तों को सामने प्रस्तुत किया। फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर अधिकतर जिलें में ही इस अवैध शराब की सप्लाई करते थे। उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने हमराहियों के साथ दरबन मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि डुहिया दरबन स्थित एक मकान में लंबे समय से नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर टीम ने उक्त मकान में छापेमारी की। पुलिस को देख शराब बनाने में लिप्त लोग इधर-उधरभागने लगे, लेकिन पुलिस ने चार लोगों अहिरौली थाना क्षेत्र के दरबन निवासी बाबूराम पुत्र राम सेवक,सोनू निसाद पुत्र बच्चूलाल,रामकुमार पुत्र स्व राम खेलावन ,अरविंद कुमार पुत्र रामकुमार, निवासीगण डुहिया दरबन कोधर-दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह हेड कांस्टेबल वसीउल्हाखाँ,कांस्टेबल अतुल सिंह, गुरजीत सिंह,पूरन सिंह , प्रशान्त आर्य ,दीपक पांडेय आदि थे।

Don`t copy text!