अनियमितता की जांच करने में लापरवाही बरतने के कारण जून माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर

अम्बेडकरनगर, 25जून। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों के चयन प्रकरण में अनियमितता की जांच करने में लापरवाही बरतने के कारण जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया तथा खंड विकास अधिकारी टांडा श्रीमती सविता सिंह का जून माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वेतन रोकने का आदेश मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी लाभार्थियों की पात्रता प्रविष्टि पर सफेदा लगाकर अपात्र को पात्र तथा पात्र को अपात्र बना दिया गया था।इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने 5 मार्च को सीडीओ को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सीडीओ ने 6 मार्च को जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया तथा तत्कालीन खंड विकास अधिकारी बसखारी श्रीमती सविता सिंह से फोटोग्राफ के साथ आख्या मांगी थी। 31 मई को खंड विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह ने अधूरी जांच रिपोर्ट सीडीओ को प्रेषित कर दी लेकिन सीडीओ ने उन्हें पूरी जांच रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश देते हुए उसे वापस कर दिया। पुनः 15 दिन बीत जाने के बाद भी जांच आख्या प्राप्त न।होने पर सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी व खंड विकास अधिकारी टांडा का जून माह का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया है।

Don`t copy text!