अपर जिला अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बैरीकेटिंग एवं सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषित तिथि के उपरांत उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, कोतवाली थाना अध्यक्ष अकबरपुर व पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी कैमरे आदि का जायजा लिया गया।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हर पॉइंट का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।अवगत कराना है कि कल दिनांक 26 जून 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में नामनिर्देशन पत्रों की समीक्षा कल दिनांक 26 जून 2021 को अपराहन 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक निश्चित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान दिनांक 3 जुलाई को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक सुनिश्चित किया गया है वही मतगणना का कार्यक्रम 3 जुलाई को अपराहन 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति अवधि तक रहेगा जनपद अंबेडकर नगर में दिनांक 26 जून 2021 को नाम निर्देशन का कार्यक्रम न्यायालय जिला अधिकारी कक्ष संख्या 02 में किया जाएगा तथा मतगणना एवं मतदान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष संख्या 06 में होना प्रस्तावित है।

Don`t copy text!