दबिश में 16 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो पर कार्रवाई

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्यु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक डा. महेन्द्र प्रताप वर्मा की संयुक्त टीम ने टांडा सर्किल की देशी मंदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर व ताड़ी की दुकानों की रेंडम चेकिंग की। दबिश के दौरान दो लोगों के कब्जे से 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
इस दौरान शराब की दुकानों व संदिग्ध स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ताड़ी की दुकानों की चेकिंग की गई। मौके पर सही पाया गया। उन्होंने कहा कि ढाबों, परचून की दुकानों, ठेलों व संदिग्ध स्थानों से खरीदी गई देशी पव्वा नकली व जहरीली शराब हो सकती है, जिससे जान जोखिम में पड़ सकता है। ऐसी जगहों से खरीदारी से बचें। नकली देशी शराब मिथाइल अल्कोहल होती है जो पूर्णतया जहर होती है उसको पीने से आंख की रोशनी गायब हो जाती है और जान भी चली जाती है। उन्होंने ताड़ी दुकानदारों को शुद्ध ताड़ी बेचने की हिदायत दी। कहा कि गड़बड़ी या मिलावट पायी जाने पर विधिक कार्यवाही करके जेल भेजा जाएगा।

Don`t copy text!