पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
आजमगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी किशन यादव को एसटीएफ ने आजमगढ़ के माहुल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अन्य साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों ही जनपदों के विभिन्न थानों में रणजीत यादव, रवि यादव एवं किशन यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सभी आरोपी वांछित चल रहे हैं। एसटीएफ भी इस मामले में आरोपियों की तलाश में थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामी किशन यादव माहुल तिराहा से कहीं बाहर जाने की फिराक में है। इसी दौरान वहां पर पहुंच कर एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि आजमगढ़ में रणजीत यादव के साथ मिलकर ्प्रिरट एवं शीरे से मिलावटी शराब तैयार कराता था और उन पर विभिन्न ब्रांड का रैपर लगाकर बाजार में बिक्री करता था। पावर हाउस ब्रांड की शराब भी इन्हीं ठेकों से बेची गई थी, जिसको पीने से इतनी बड़ी संख्या में लोग मर गए। रणजीत यादव और वह हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लेने के लिए फरारी काट रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ ने पकड़ लिया। इस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी जावेद, मृतुन्जय सिंह, चन्द्र प्रकाश मिश्र, मृगेंद्र सिंह, नागेश मिश्र व कमांडो राज कुमार यादव शामिल रहे।
Related Posts

