किशोरी से छेड़खानी, युवक गिरफ्तार

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

बाराबंकी। कोतवाली देवा पुलिस ने गत् दिनों शादी समारोह में एक किशोरी से छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती 21 जून को कोतवाली देवा क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी अपनी मां के साथ में रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने आयी थी। उसी दौरान ग्राम बेड़ीज्वार निवासी विपिन पुत्र कंधई लाल ने उक्त किशोरी से छेड़खानी की थी। छेड़खानी करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। दूसरे दिन किशोरी को लेकर उसकी मां कोतवाली देवा गयी थी और युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया था। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर छेड़खानी के मुकदमें में जेल भेज दिया।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

 

Don`t copy text!