300 ग्राम मार्फीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक जैदपुर ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह एक शातिर तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 300 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। एनडीपीएस एक्ट धारा के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तस्कर को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि इसी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा उस्मा निवासी मो. सलमान पुत्र मो. असलम भारी मात्रा में मार्फीन लेकर उसको बेचने जा रहा है। इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने दल बल के साथ छापा मार करके गांव में ही मो. सलमान को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 300 ग्राम नाजायज मार्फीन बरामद की। पकड़े गये तस्कर के बारे में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री के धंधे में कई वर्षों से लिप्त था।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!