किसानों के जी का जंजाल बनी मेन्था की फसल
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782
हैदरगढ बाराबंकी। सुबह हुई जोरदार बारिश ने किसानों को कही का नहीं छोड़ा खेतों मे भरा पानी जिससे फसल के खेतों में सड़ने से इन्कार नही किया जा सकता है कैसे जीवन की गाड़ी पटरी पर आयेगी कैसे होगी ऋण की अदायगी किसान इसी उधेड़ बुन में परेशान। ग्रीन गोल्ड के नाम से विख्यात मेंथा की फसल किसानों की नकदी आमदनी का जरिया है। विगत महीने से हो रही बारिश के चलते किसानों के जी का जंजाल बन चुकी है हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दिया है फसल में पानी भरा होने के चलते सूखने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कभी किसानों के लिए वरदान कही जाने वाली मेंथा की फसल अब उनके जी का जंजाल बन चुकी है। किसानों ने आर्थिक लाभ के लालच में करीब 3 माह पूर्व सरसों की फसल काटने के उपरांत अपने खेतों में मेंथा के पौधों की रोपाई कर दिया था। शुरूवाती दौर से लेकर हाड़ तोड़ मेहनत करने के बाद अब तक तो फसल काफी अच्छी रही हरी भरी फसल को देख कर किसान काफी खुशहाल दिखाई दे रहे थे। सुबह हुई जोरदार बारिश ने मेथा किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा खेतों में जलभराव होने के चलते फसल में दलका लगने से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो खेतों में ही फसल सूखने के कगार पर पहुंच जाएगी वहीं जिन किसानों ने फसल की कटाई कर के खेतों में छोड़ दिया था उसमें तेल आना तो दूर रहा बल्कि वह पानी में पड़े पड़े ही सड़ जाएगी। पेराई के लिए एकत्र किया गया ईंधन भी पूर्ण रूप से भीग चुका है। वही टंकियों पर पेराई करने वाले किसानों में होड़ मची हुई है। टंकी खाली व ईंधन सूखा न मिलने की वजह से फसल की पेराई करना आसान नहीं रह गया है। किसानों के मुताबिक टंकी खाली नही मिल पा रही है यदि खाली मिल जाती है तो सूखा ईधन नहीं मिल पाता है। मजदूरों की किल्लत के साथ ही साथ विषैले सांप कीड़ों तथा टंकी फटने का भी भय लगा रहता है यदि किसान पेराई भी करते हैं तो एक टंकी में बमुश्किल 3 से 4 लीटर ही तेल निकल पाता है जिसमें किसानों का लागत मूल्य भी निकलना दुर्लभ हो रहा है। कुछ किसानों ने सुबह टंकियों में कटी फसल को पेराई करने के लिए भराई कर दिया था। कुछ देर टंकी गर्म होने के बाद एकाएक हुई जोरदार बरसात की वजह से टंकिया ठंडी पड़ गई। इस पर वह अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आए।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

