फिरोज हैदर ने केसरवा सादात में चलाया जागरुकता अभियान
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। पूरे विश्व मे कोरोना महामारी के चलते कई लाख लोगों की मौते हो चुकी है। वही. भारत में भी करोड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, लाखों लोगों ने जानें गंवाई तो करोड़ों लोगों ने रोजगार। अभी कुछ दिन पहले ही कोविड 19 की दूसरी लहर थोड़ी शांत पड़ी, ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को भी कहा, जिसके बाद सभी राज्यों में टीकाकरण में काफी तेजी आई है। गांवों की बात अगर करें तो वहां टीकाकरण को लेकर लोगों में अभी जागरूकता की कमी देखी गई है, जिसके कारण बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के केसरुवा ग्राम पंचायत की तो यहां के नवनिर्वाचित प्रधान पति फिरोज हैदर ने जागरुकता अभियान की बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

