मुबीन सिकन्दर ने विधायक को भेंट किया गुलदस्ता
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ के विकास खण्ड मसौली के ब्लाक अध्यक्ष मोबिन सिकन्दर को चुने जाने पर क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने स्वागत कर बधाई दी है। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत दादरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोबिन सिकन्दर को विकास खण्ड मसौली के सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक चुने जाने पर जैदपुर विधानसभा के सपा विधायक गौरव रावत ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया है। इस मौके पर सपा ब्लाक अध्यक्ष मसौली पिन्कू सैनी, अखिलेश यादव, अंकित वर्मा, अभिषेक यादव,पवन यादव, शकील प्रधान सहित लोग मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

