दर्जनों युवा सपा में शामिल

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। शुक्रवार को सदर विधानसभा कार्यालय पर सपा विधायक सुरेश यादव की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी परिवार में शामिल हुए। इस अवसर समाजवादी परिवार का हिस्सा बने दर्जनों युवाओं का स्वागत करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। आज का युवा एक स्वच्छ, कामकाजी और जनप्रिय सरकार चाहता है जिसके चलते समाजवादी पार्टी के प्रति लोगो का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने जो ऊंचाइयो को हासिल किया था प्रदेश की जनता एक बार फिर उन्हीं ऊंचाइयों पर प्रदेश को देखना चाहती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवम मिश्रा, श्रेयांश सिंह, जुनैद कुरैशी, गोविंद कुमार, बाबुल मिश्रा, जय किशन यादव, शिवा यादव, वीरेंद्र यादव, प्रांजल मिश्रा, आदर्श, गोलू यादव, अभिषेक कुमार, यूसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!