शासन का ओपीडी करने का आदेश जिले में है बेमानी

अम्बेडकरनगर शासन का आदेश जिले के अफसरों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। खासकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए तो हरगिज ही महत्व नहीं रखता है। ऐसे ही शासन के साथ विभागीय एक आदेश को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। आदेश का अनुपालन करने से हाथ खड़ा कर लिया है।
आदेश स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के लिए था। इसके अनुसार अफसरों को प्रशासनिक कार्य के साथ ओपीडी भी करना था। यानि मरीजों को देखना और उनका इलाज करना था। इसके विपरीत जिले के कोई भी स्वास्थ्य विभाग का अफसर मरीज नहीं देख रहा है। और तो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी अधीक्षक तक ओपीडी कक्ष में नहीं बैठते हैं।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!