टांडा ब्लाक प्रमुख चुनाव में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बहुजन समाज पार्टी ने पहले टांडा ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी सुरजीत वर्मा को घोषित किया था। बाद में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा जब बसपा से निष्कासित हुए तो बसपा ने अपना प्रत्याशी डॉ. दिलीप कुमार बर्मा को कर दिया। सुरजीत ब्लाक प्रमुख के चुनाव से पीछे नहीं हटे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
जाहिर सी बात है कि सुरजीत वर्मा ने निर्दल ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने का निर्णय पूरी मंत्रणा के बाद ही लिया है। समझा जा रहा है कि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के इशारे पर ही सुरजीत वर्मा बदली हुई परिस्थितियों में भी चुनाव लड़ रहे हैं। ब्लाक प्रमुख पद के निर्दल प्रत्याशी सुरजीत वर्मा की चुनावी कमान पूर्व ब्लाक प्रमुख लव-कुश के हाथ में है, जो पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के काफी खास समझे जाते हैं। टांडा के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर डॉक्टर खुशनुमा रहीं, इनकी जीत के पीछे भी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ही रहे। राजनीतिक परिस्थितियां यदि ऐसे ही बनी रहें तो सुरजीत वर्मा का ब्लाक प्रमुखी पर चुनाव लड़ना एक बड़ी चुनौती है। टांडा ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव यहां एक नई राजनीतिक दिशा देगा, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
Related Posts

